फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को उठा निदान की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान, बिजली के बिल माफ कराने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। गांव जैतरा में भाकियू कार्यकर्ताओं की ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा के आवास पर सभा का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने किसानों को मय ब्याज के गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, बिजली का बिल माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि निगम द्वारा गांवों में बिजली के मीटर लगाए गए हैं। लेकिन रीडिंग लेने को कोई नहीं आता है। जिससे ग्रामीणों को मनमाने तरीके से बिलों को जमा करने को विवश होना पड़ रहा है। नियमित रूप से बिजली के मीटरों की रीडिंग से बिलों को जारी कराने की मांग की है। कहा कि शेरकोट में हाईवे 74 के अधिकारियों की ओर से किसानों के साथ जमीन के मुआवजे के रेट को लेकर हठधर्मिता की जा रही है। किसी को 50 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जा रहा है, तो किसी को दो हजार रुपये प्रति मीटर का मुआवजा देकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी को समान रूप से मुआवजा दिया जाए। किसानों ने कृषि कार्डों पर लॉकडाउन के दौरान का ब्याज माफ करने की मांग की है। बैठक में रामकुमार, रघुवीर सिंह, महेंद्र , कुशलपाल सिंह, रतिभान सिंह, हेतराम सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें