फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली नहर में गिरी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली नहर में गिरी, चालक घायल
विज्ञापन

कादराबाद। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला से मीरापुर मार्ग के बीच पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण सोमवार की शाम गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली नहर में पलट गई। इसमें चालक सोनू घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण महेश चौहान, धर्मेंद्र पाल, सतीश कुमार, कृष्ण पाल, हनीफ का कहना है कि गांव हिदायतपुर-मीरापुर मार्ग पर बनी पुलिया आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। यह पुलिया कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। पुलिया की अप्रोच टूटी है। दोनों ओर सड़क खत्म हो चुकी है। सोमवार की शाम मीरापुर से गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली अफजलगढ़ शुगर मिल के लिए जा रही थी। पुलिया पर चढ़ते वक्त संतुलन खराब होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली नहर में पलट गई। इसमें चालक सोनू घायल हो गया। ट्राली पर सवार दो व्यक्ति नहर में गिरने से बाल-बाल बच गए। हादसे में ट्राली और ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों व ग्रामवासियों की मदद से गांव से दूसरा ट्रैक्टर मंगाकर ट्रैक्टर को नहर से निकलवाया। गन्ने को ट्राली में भरकर मिल भेज गया। लोगों का कहना है कि पहले भी गन्ने से लदी कई ट्रैक्टर ट्राली पलट चुकी हैं। जेई सुभाष सिंह का कहना है कि पुलिया के निर्माण को सरकार को स्टीमेट भेजा गया है। जब तक पुलिया का निर्माण न हो, कोई भी किसान उस मार्ग से भारी लोडेड वाहनों को लेकर न गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें