फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के नीचे दबकर वृद्ध की मौत, हाईवे जाम

विज्ञापन
01ड्ढ धामपुर में गन्ने से भरे ट्रक के नीचे दबी ई:रिक्शा व बाइक। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, वृद्ध की मौत
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। हाईवे 74 पर टीचर्स कालोनी के सामने गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गन्ने के नीचे दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने से हाईवे पर दोनों तरफ कई किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से जाम खुलवाया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया गया कि रविवार दोपहर बाद मोरना जोन से जब ट्रक गन्ना लेेकर धामपुर शुगर मिल जा रहा था तो टीचर्स कालोनी के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से बिखरे गन्ने के नीचे दबने से 75 साल के नहटौर थाने के गांव हरपुर निवासी राजवीर सिंह पुत्र पीतांबर सिंह की मौत हो गई, जबकि मोहल्ला अफगानान निवासी कासिम पुत्र गुलजार, कासिम का साथी हमजा नींदडू (निवासी) व गांव नौरंगाबाद निवासी विनोद कुमार पुत्र प्रताप सिंह जो बाइक से जा रहे थे वे भी चपेट में आकर घायल हो गए। विनोद कुमार ई रिक्शा चलाता है। विनोद कुमार की ई-रिक्शा भी गन्ने के नीचे दबने से टूट गई। जैसे ही गन्ने से लदा ट्रक पलटा तो देखे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे। वहां पर राहत कार्य कर गन्ने के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। कोतवाल ने बताया कि हाईवे से ट्रक और वहां पर बिखरे गन्ने को हटाने को दो केन, दो जेसीबी और दो गन्ना लोडरों के सहारे से हाईवे को साफ करा जाम खुलवाया। गन्ना जीएम आजाद सिंह ने हादसे में व्यक्ति की हुई मौत पर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें