फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ने पर मंडराया काला चिकटा कीट का खतरा, वैज्ञानिकों ने दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर। गर्मी के दिनों में गन्ना फसल पर पायरिला के साथ चिकटा कीट का खतरा मंडराने लगा है। आयुक्त गन्ना एवं चीनी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम से स्थलीय निरीक्षण कराया। वैज्ञानिकों के निरीक्षण में काला चिकटा का गन्ना फसल में प्रभाव दिखाई देने लगा है। गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिकों ने इस कीट के नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी की।
वैज्ञानिकों ने बताया कि काला चिकटा एक चूसक कीट है। इसका प्रकोप अधिक तापमान व शुष्क मौसम अप्रैल माह से जून तक पेड़ी गन्ना में अधिक तथा पौधा फसल में कम दिखाई देता है। रोगों से प्रभावित गन्ने की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं। उन पर कत्थई रंग के धब्बे हो जाते हैं। इससे गन्ने की बढ़वार रुक जाती है और पत्तियों में छिद्र हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक प्रकोप की दशा में प्रोफेनोफॉस 40% व साइपरमेन्थ्रिन 4 % ईसी 750 मिली, इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एसएल दर 200 मिली अथवा क्वीनालफास 25% ईसी दर 825 मिली पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें