फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ना समिति अध्यक्ष के भतीजे ने खुद को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव गढ़ी में पिता की डांट से खफा होकर इकलौते पुत्र ने उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर गन्ना समिति की अध्यक्ष दीपा के भतीजे गांव गढ़ी निवासी रिकांशू (22) पुत्र लोकेंद्र सिंह ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या दी। रिकांशू को उसके पिता ने किसी को बात को लेकर डांट दिया था। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे रिकांशू अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में बिस्तर पर बैठा हुआ था। इसी बीच उसने कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली सिर के पार होकर दीवार से जा टकराई। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार वाले दौड़े तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। रिकांशू बिस्तर में लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था, कुछ ही पलों ने उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक रिकांशू के परिवार का सहकारिता की राजनीति में दबदबा है। हाल ही में हुए गन्ना समिति के चुनाव में रिकांशू की चाची बिजनौर समिति की अध्यक्ष दीपा पत्नी बृजपाल चुनीं गई हैं। उधर, हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन



नोएडा में कर रहा था कोचिंग, 15 दिन पहले आया था घर
रिकांशू ग्रेजुएशन करने के बाद अब नोएडा में रहकर कोचिंग कर रहा था। वह पंद्रह दिन पहले ही घर आया था।इसी दौरान पिता लोकेंद्र सिंह ने खेत पर न जाने को लेकर उसे डांट दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें