फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के अधिकारियों पर ख्रराब गन्ने की आड़ में उत्पीड़न करने का आरोप, प्रदर्शन,

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर तहसीलदार के कार्यालय के बाहर धरना देेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने धामपुर चीनी मिल के अधिकारियों पर खराब गन्ना आपूर्ति करने के नाम पर उत्पीड़न करने और किसानों के गन्ने की कटौती करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
ब्लाक अध्यक्ष कविराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि धामपुर चीनी मिल द्वारा किसानों का खराब गन्ना आपूर्ति करने के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। मिल के अधिकारियों ने एक ऐसी टीम का गठन कर रखा है जो किसानों के अच्छे गन्ने को खराब बता तौल कराने से मना रही है। ऐसे किसानों से फार्म भरवा कर उनके गन्ने की तौल कराई है। जिन्होंने मजबूरी में यह लिखकर देना पड़ा कि उनका गन्ना खराब था। दो प्रतिशत की कटौती कर गन्ने की तौल कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि किसान फसलों की सिंचाई करने के लिए रात के स्थान पर दिन में बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। लेकिन बिजली आपूर्ति दिन में नहीं की जा रही है। राजस्व विभाग के अधिकारियों पर आरोप है कि लेखपाल उनके बच्चों के आय व अन्य प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। इस दौरान महेंद्र कुमार और अशोक कुमार को महासचिव, अरविंद और पद्म सिंह को सचिव और अजयपाल सिंह को ब्लाक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सतीश कुमार, हरिओम सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनीत कुमार, पदम सिंह, डा. वीरेंद्र सैनी, नवीन कुमार, नईम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें