फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भागूवाला - कोटावाली नदी का अचानक बढ़ा जलस्तर

Thu, 03 Aug 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
भागूवाला की कोटावाली नदी का बढ़ा जलस्तर। (स्रोत-जागरुक पाठक)
विज्ञापन
- रपटे पर आया पानी, सुरक्षा के लिए वाहनों का आवागमन बंद किया
विज्ञापन

फोटो-02एनजेडबी04ए, 04बी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला/नजीबाबाद (बिजनौर)। कोटावाली नदी का अचानक जलस्तर बढ़ गया। नदी रपटे पर पानी के तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने वाहनों का आवागमन बंद करा दिया।
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी का बुधवार को करीब चार बजे अचानक जलस्तर बढ़ गया। नदी के रपटे पर करीब तीन फीट पानी चला। पानी के तेज बहाव को देखते हुए रपटे के दोनों ओर तैनात पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों के आवागमन को बंद करा दिया। भारी वाहनों समेत रोडवेज बसों के यात्रियों ने अपने गंतव्य जाने के लिए घंटों इंतजार किया, जबकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही कोटावाली नदी पर बने पुल से होती रही। नदी रपटे के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

कोटावाली नदी रपटे का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने नदी रपटे पर पानी कम न होने तक वाहनों के आवागमन को पूर्ण रूप से बंद करने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए। उधर, हरिद्वार से आने वाले वाहन पूर्वी गंग नहर मार्ग से होकर गुजरे। 22 जुलाई को कोटावाली नदी रपटे पर पुलिसकर्मी तैनात न होने से एक यात्रियों से भरी बस नदी में फंस गई थी। घटना के बाद से नदी रपटे के दोनों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें