फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नांगलसोती - गांव गौसपुर में दूसरे दिन भी कृषि भूमि का कटान जारी

Thu, 03 Aug 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती के गौसपुर में कृषि भूमि का कटान करती गंगा नदी। (स्रोत -जागरुक पाठक)
विज्ञापन
- फसलें हो रहीं बर्बाद, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग
विज्ञापन

फोटो-02एनजेडबी02ए और 02बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। गंगा नदी ने गांव गौसपुर में दूसरे दिन भी कृषि भूमि का कटान किया। कटान होता देख किसान आनन-फानन में अपनी लहलहाती फसल को काटते नजर आए।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव गौसपुर में बुधवार को गंगा नदी ने कई बीघा कृषि भूमि का कटान किया। कटान सुरक्षा के लिए बनाए गए बोल्डर एप्रोन से आगे गंगा नदी लगातार कटान कर रही हैं। नदी दो दिन से किसान सत्यपाल सिंह की गन्ने की फसल का कटान कर रही हैं। खेत में कई जगहों पर दरारें भी आ गई हैं। सत्यपाल सिंह का कहना है कि एक दशक से उनकी कई बीघा जमीन गंगा नदी में समा चुकी है। हरपाल सिंह, सुरेश कुमार, सुरेश, चंद्रभान, राजपाल, धर्म सिंह आदि किसानों की कई बीघा कृषि भूमि नदी में समा गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी कई वर्षों से गौसपुर की कृषि भूमि का कटान कर रही है। जिससे कई किसान भूमिहीन हो चुके हैं। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें