फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्यार्थियों के मूल्यांकन की रचनात्मक पद्धति अपनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों के मूल्यांकन की रचनात्मक पद्धति अपनाने पर जोर
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी गई। नई शिक्षा नीति में उल्लेखित विद्यार्थियों के विकास के लिए आकलन के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया। मुख्य अतिथि डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने प्रधानाचार्य व शिक्षकों से विद्यार्थियों का पाठन स्तर सुधारने को कहा है।
राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से विद्यालयों में पठन-पाठन के स्तर को उठाने का आग्रह किया। गोष्ठी में प्रधानाचार्यों से शैक्षिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित करने, उपस्थिति बढ़ाने का भी निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह नें मूल्यांकन की रचनात्मक पद्धति अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन भारद्वाज द्वारा समस्त विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विद्यालय स्तर पर वाद-विवाद, समूह चर्चा, दृश्यात्मक प्रस्तुति, रोल प्ले, क्विज, मॉडल बनानें, कहानी, कविताएं ,लेख इत्यादि कई कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, उपप्रधानाचार्य सुभाषचंद्र, सचिन भारद्वाज, राकेश शर्मा, अमित शर्मा, ओमप्रकाश, शहजाद अहमद, मधुरानी राजपूत, रिनी सिंह, रजनीश कुमार, महेंद्र सिंह ने भी संगोष्ठी में मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें