भागूवाला/नजीबाबाद। क्षेत्रीय किसान नरवीर सिंह, संजीव कुमार, भोला सिंह, राजीव, सुरेश कुमार का कहना है कि बेमौसम की बारिश से किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि बारिश में भीगने के बाद धान की फसल काली पड़ जाती है। वहीं दो दिन की इस बारिश ने क्षेत्र में उड़द, मूंगफली के किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है।