फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उपनिरीक्षक रामनारायण सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन





- स्योहारा थाने में मालगृह का चार्ज सौंपने आये थे, फीना में थी तैनाती

- मूल रूप से थाना हापुड़ के गांव छपोली के रहने वाले थे उपनिरीक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। स्योहारा थाने में दो वर्षो से तैनात एचएम / उपनिरीक्षक रामनारायण सिंह का बुधवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सीओ धामपुर शुभ सुचित और थाना प्रभारी हमबीर सिंह ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

रामनारायण सिंह (58) पुत्र रामलाल दो वर्ष से स्योहारा थाने में एचएम के पद पर तैनात थे। छह माह पूर्व रामनारायण सिंह का प्रमोशन उपनिरीक्षक के पद पर हुआ था। वर्तमान में फीना चौकी पर तैनात थे। रामनारायण सिंह स्योहारा थाने में माल गृह का चार्ज सौंपने आए थे। बुधवार की रात्रि दस बजे तबीयत खराब होने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। उनके निधन की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनारायण सिंह थाना हापुड़ के गांव छपोली के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना पर सीओ धामपुर शुभ सुचित और थाना प्रभारी हमबीर सिंह सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी हमबीर सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें