फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रकरण: स्टाफ पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
-मरीज के लिए स्ट्रेचर नहीं मिलने की जांच रिपोर्ट टीम ने सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मेडिकल कॉलेज में मरीज के लिए स्ट्रेचर और एंबुलेंस नहीं मिलने के मामले में जांच टीम ने रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी है। इस मामले में स्टाफ पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व राजकीय मेडिकल कॉलेज में बड़गांव के गांव महेशपुर निवासी कुलदीप अपने पिता घनश्याम को इलाज के लिए लेकर पहुंचा था, लेकिन इलाज के अभाव में उनके पिता की मौत हो गई। इसके बाद मरीज को ले जाने के लिए तीमारदार को स्ट्रेचर और एंबुलेंस नहीं मिली। पिता को गोद में ही उठाकर ले गया था। इस मामले में प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने चार सदस्यीय टीम गठित की। इसमें डॉ. नवाब, डॉ. विरेंद्र, डॉ. प्रदीप और डॉ. संदीप को शामिल किया। टीम ने हर बिंदुओं पर जांच की और रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी। जांच रिपोर्ट देने के बाद स्टाफ पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें