फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा, एंटी करप्शन की रेड से मचा हड़कंप, पल्लवपुरम थाने में कार्रवाई

Sat, 25 Apr 2026 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

मेरठ के पल्लवपुरम थाने में तैनात 2023 बैच के दरोगा छत्रपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी दरोगा के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने पल्लवपुरम थाने में तैनात एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी दरोगा 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 

10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया दरोगा

जानकारी के अनुसार पल्लवपुरम थाने में तैनात 2023 बैच के दरोगा छत्रपाल, निवासी बरेली, को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दरोगा किसी मामले में कार्रवाई के बदले 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और रकम लेते ही दरोगा को पकड़ लिया।


कंकरखेड़ा थाने में चल रही कार्रवाई

दरोगा को पकड़ने के बाद एंटी करप्शन टीम उसे लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम पूरे मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन

 

मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया

गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

 

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है और पूरे मामले को लेकर जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें