फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार से स्टंटबाजी, 17 हजार का जुर्माना

Tue, 11 Mar 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में वायरल हो रही कार से स्टंटबाजी की वीडियो स्रोत वीडियोग्रैब - फोटो : सामूहिक विवाह में नवदंपती को आशीर्वाद देते पूर्व सांसद व अन्य -
विज्ञापन
धामपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ में युवा यातायात नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं। मंगलवार को कार से स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में जेड ब्लैक शीशे वाली एक कार धामपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी करते दिख रही है। वीडियो शुगर मिल चौकी से मिल रेलवे फाटक वाली सड़क की बताई जा रही है। हालांकि इस कार को कौन चला रहा है, इसका पता नहीं लग पाया फिलहाल यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में इस कार पर साढ़े 17 हजार का जुर्माना लगा दिया है। सोमवार को भी हाईवे-74 पर एक थार गाड़ी से स्टंटबाजी में यातायात पुलिस ने कार पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें