धामपुर में वायरल हो रही कार से स्टंटबाजी की वीडियो स्रोत वीडियोग्रैब
- फोटो : सामूहिक विवाह में नवदंपती को आशीर्वाद देते पूर्व सांसद व अन्य -
धामपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ में युवा यातायात नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं। मंगलवार को कार से स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में जेड ब्लैक शीशे वाली एक कार धामपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी करते दिख रही है। वीडियो शुगर मिल चौकी से मिल रेलवे फाटक वाली सड़क की बताई जा रही है। हालांकि इस कार को कौन चला रहा है, इसका पता नहीं लग पाया फिलहाल यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में इस कार पर साढ़े 17 हजार का जुर्माना लगा दिया है। सोमवार को भी हाईवे-74 पर एक थार गाड़ी से स्टंटबाजी में यातायात पुलिस ने कार पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।