बाहरी राज्यों से छात्र, कामगार घर लाए जाएंगे : विधायक
बिजनौर, चांदपुर। कोविड-19 के चलते देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे चांदपुर विधान सभा क्षेत्र के छात्र, कामगार आदि को अपने घर लाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि ऐसे लोग अपना विवरण उन्हें दें जिससे उन्हें घर वापसी की व्यवस्था की जा सके। कहा कि यदि चांदपुर विधान सभा क्षेत्र में फंसा कामगार भी अपने घर जाना चाहता है तो उसका विवरण भी उन्हें दे सकता है। विधायक ने कोरोना की जंग जीतने के लिए लोगों से अपने घरों में रहने तथा लॉक डाउन का पालन करने को कहा है।