फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं प्रतियोगिताओं में दिखाएंगी अपना दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं प्रतियोगिताओं में दिखाएंगी अपना दमखम
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 11 एवं 12 नवंबर को आयोजित होंगी। बीएसए व व्यायाम शिक्षकों ने बैठक कर प्रतियोगिता की सफलता को रणनीति बनाई।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव की अध्यक्षता एवं जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत के संचालन में कार्यालय सभागार में बैठक हुई। बैठक में बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि 11 व 12 नवंबर 2022 को नेहरू स्टेडियम बिजनौर जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में ब्लाक के विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिले के विजेता मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बीएसए जयकरन यादव ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में खंड अधिकारी चरण सिंह, नागेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह व योगेश शर्मा एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अमित कुमार, कविता रानी, संदीप सिंह, प्रशांत राणा, रुचिता सिंह, तरनजीत कौर, तरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें