उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रेहड़ थानाक्षेत्र में घर में मुर्गो काटने के बाद उसके खून से चाकू को रंग दिया। एक लोहे की रॉड और तकिए पर भी खून बिखेरा। यह करने के बाद युवक घर से गायब हो गया। अनहोनी की आशंका पर पुलिस भीी दौड़ी। आखिरकार युवक को मुरादाबाद से बरामद कर लिया। दरअसल पत्नी को डराने और मायके स बुलाने के लिए युवक ने यह ड्रामा कर डाला।
थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी रिजवान की पत्नी पति से विवाद के चलते चार दिन पूर्व अपने मायके अभयराजपुर थाना अफजलगढ़ गई थी। रिजवान चार दिन से अकेला था। शनिवार की रात वो रोज की तरह रात को अकेला घर मे सोया था। सुबह देर तक दरवाजा नही खुलने पर जब पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो बरामदे में खून पड़ा हुआ था उसकी चप्पल भी वही पड़ी थी। जबकि खुद रिजवान वहां नही था।
यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धरने पर बैठे सैकड़ों लोग, ये है पूरा मामला
मंजर देखकर अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर रिजवान के मोबाइल पर फोन लगाया तो वो स्विच ऑफ था।मोबाइल स्विच ऑफ आने से सभी की जान हलक में आ गई। काफी देर बाद खुद उक्त युवक ने किसी के फोन पर कॉल करके बताया की वो कही है तथा घर नही आना चाहता।
उधर गांव में पति पत्नी में अनबन की चर्चा भी हो रही है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी मनोज परमार ने बताया की युवक की लोकेशन मुरादाबाद में ट्रेस होने पर पुलिस उसे लेकर आई।पूछताछ में उसने बताया कि नाराज पत्नी को वापस बुलाने के लिए उसने मुर्गे को काटकर उसका खून कमरे मे गिरा दिया और खुद मुरादाबाद चला गया।युवक सकुशल मिल गया है उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।