फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर नगर क्षेत्र में अनेक शैक्षिक संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत केलनपुर में 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर, किसान इंटर कॉलेज केलनपुर व प्राथमिक विद्यालय केलनपुर के विद्यार्थियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एसडीएम मांगेराम चौहान, खंड विकास अधिकारी जलीलपुर सतीश कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने कबूतरों को उड़ा कर किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा के बस्टा मंडल अध्यक्ष चौधरी विशेष, अवनीत चौधरी, वरुण चौधरी, डॉ. खूब सिंह, हरवीर सिंह तोमर, प्रधान जितेंद्र सिंह, गांववासियों का सहयोग रहा।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर बिजनौर में आजादी के अमृत महोत्सव पर कॉलेज में डायरेक्टर निलेंद्र बादल व रजिस्ट्रार नरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद कॉलेज स्टाफ ने कॉलेज परिसर कॉलेज से चांदपुर जलीलपुर रोड के पास तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में कॉलेज का समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

द मिलेनियम एकेडमी चांदपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन विपिन गोयल ने किया। तिरंगा यात्रा का गांव प्रधान, पूर्व प्रधान, गांववासियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में विपिन गोयल, अभिनव गोयल, सुनीता गोयल, प्रियंका गोयल, इरशाद प्रधान, दिनेश सिंह, सपना त्यागी, वैशाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा की रासेयो की दोनों इकाईयों के स्वयंसेवकों व स्वयंसेवियों द्वारा गांव में तिरंगा यात्रा निकालकर गांववासियों को हर घर तिरंगा के लिए जागरूक किया। तिरंगा यात्रा में विनीत कुमार व डॉ. रेखा रानी के संचालन में निकाली तिरंगा यात्रा को प्रबंधक पीयूष कुमार झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें