बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई मिनी मैराथन दौड़ में दौड़ते प्रतिभागी।
- फोटो : BIJNOR
मिनी मैराथन दौड़ में सोहित और शिबा प्रथम
बिजनौर। हर घर तिरंगा महोत्सव के तहत नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किमी मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया, जिसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों ने प्रतिभाग किया। मिनी मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में सोहित प्रथम और महिला वर्ग में शिबा प्रथम स्थान पर रही।
रविवार को मिनी मैराथन दौड़ के साथ-साथ पांच किलोमीटर साइकिलिंग और पांच किलोमीटर रोलिंग स्केटिंग प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ पूर्ण बोरा ने किया। मिनी मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में सोहित ने प्रथम, बहादुर ने द्वितीय, अवनीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में शिबा प्रथम, अक्षी द्वितीय और तृप्ती तृतीय स्थान पर रही। साथ ही स्केटिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सूर्यांश शकलानी प्रथम, अलंकित गुप्ता द्वितीय और मुकुल सैनी तृतीय स्थान पर रहा। वहीं शालनी रावत ने प्रथम, सारिक रावत ने द्वितीय और श्रेया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान साइकिलिंग प्रतियोगिता भी हुई। जसिमें गौरव प्रथम, वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार द्वितीय और वैभव शैली तृतीय स्थान हासिल किया। इसके बाद डीएम उमेश मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, जिला प्रभारी क्रीडाधिकारी जयवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रकाश सिंह, डीएफओ अनिल पटेल आदि अधिकारी मौजूद रहे।