फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई इंटरमीडिएट बायलोजी का पेपर देखकर छात्र खुशी से झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉयलोजी का पेपर देखकर छात्र खुशी से झूमे
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई 12वीं में जीवविज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राएं बेहद खुश दिखे। छात्रों का कहना था कि पेपर सेटिस्फाई करने वाला था। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल एवं जीवविज्ञान विषय की ज्ञाता सीमा विश्वास ने बताया कि सीबीएसई ने पिछले साल से पेपर के पैटर्न में बदलाव किया है। अब पेपर में मल्टिपल च्वाइस क्वश्चन को शामिल कर दिया गया है। पेपर में सवाल आसान थे। पेपर में 27 सवाल आए हैं। छात्र गुरमीत, त्रियंक, अपेक्षा, महक के अनुसार पेपर पांच सेक्शन में डिवाइडेड था। एक से पांच तक एक एक नंबर के मल्टिपल च्वाइस, छह से बारह तक के दो दो नंबर के शार्ट आंसर प्रश्न, 13 से 21 तक टाइप टू तीन तीन नंबर के सवाल, 22 से 24 तक तीन तीन नंबर के टाइप तीन शार्ट आंसर क्वश्चन तथा 25 से 27 तक लांग आंसर क्वश्चन पांच-पांच नंबर के थे। प्रश्नपत्र की अच्छी तैयारी की हुई थी। जहां डायग्राम की जरूरत थी, वहां डायग्राम बनाया गया है। पेपर में ओवर आल च्वाइस नहीं थी। परंतु क्वश्चन में इंटरनल च्वाइस थी, जिसका फायदा उन्हें मिला है। छात्रों ने बताया कि पेपर स्कोरेबल था। पेपर अच्छा हुआ है। बायलोजी विषय लेने वाले बच्चे मेडिकल में जाना अधिक पसंद करते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें