फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं बेखौफ पढ़ाई करें, पुलिस करेगी सुरक्षा

विज्ञापन
धामपुर के ब्लाक में एनएसएस छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जानकारी देतीं महिला दारोगा क? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
छात्राएं बेखौफ पढ़ाई करें, पुलिस करेगी सुरक्षा
विज्ञापन

धामपुर। ब्लॉक के ड्वाकरा हॉल में आरएसएम डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ।
शिविर का शुभारंभ अतिथियों कमलेश सिंह, नीरजा सिंह, डॉ एसके राजपूत व एनसीसी मेजर राजेश सिंह चौहान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को मिशन शक्ति कार्यक्रम चालू किया गया है। यह कार्यक्रम केवल महिलाओं को ताकतवर बनाने के लिए है। कोई उन्हें रास्ते में किसी प्रकार की छेड़खानी का प्रयास करे। तो पुलिस को बताएं। उनकी सेवा के लिए कई हेल्पलाइनों को जारी किया है। उनका फायदा उठाएं। पुलिस उनकी मदद के लिए हर कदम पर तैयार है। शिविर में महिला दरोगा कृष्णा दाहिया, प्रीति रानी, काजल, दीपा, अंजलि, आकांक्षा, स्वाति, वर्षा, जैनब शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें