फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने खेलों में दिखाया दम, विजेता हुए सम्मानित

विज्ञापन
नजीबाबाद के सिटी पब्लिक स्कूल की कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने खेलों में दिखाया दम, विजेता हुए सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपना दम दिखाया। विद्यालय प्रशासन की ओर से विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
साहू जैन कालेज में प्राचार्य प्रो. एनपी सिंह ने फीता काटकर खेलों का शुभारंभ किया। अलग-अलग वर्गों में हुई 100 मीटर दौड़ में कामिनी, सोनम, राहुल, अक्षय, आलोक प्रथम स्थान पर रहे। वॉलीबाल में साहू जैन पीजी ने यूजी टीम को 25-23 से हराया। सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनय कौशिक ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में रोज ग्रुप ने ट्रॉफी जीती। नजीबुद्दौला किले पर हुई शिक्षक व शिक्षिकाओं की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ प्रीति पाल ने रिबन काटकर किया। खेलों में व्यायाम शिक्षक रणवीर सिंह, सुधीर राणा, मंजू भारती आदि शिक्षकों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी के संचालक पारसनाथ जैन और प्रधानाचार्य आरके धीमान ने रिबन काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्रों की पांच किलोमीटर दौड़ में मयंक, भानुप्रताप, अमन और छात्राओं की तीन किलोमीटर दौड़ में रिंपी, दीक्षिका, आरुषि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

होली फैमिली कान्वेंट स्कूल की प्रबंधक सिस्टर रोजलिन जोस, प्रधानाचार्या शीजा की देखरेख में छात्र-छात्राओं की क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में होली सुपर किंग्स और बालिका वर्ग में सुपर ऐजल्स टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि प्रेमधाम आश्रम के फादर शिबू थॉमस ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें