जिले भर के स्कूल-कॉलेजों में दीपावली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले भर के स्कूल-कॉलेजों में दीपावली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। एक ओर जहां छात्र-छात्राओं ने जहां आकर्षक दीया, कार्ड और रंगोली बनाकर सभी का मनमोह लिया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहीं।
वीएसडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में रंगोली, दीया और कार्ड मेकिंग गतिविधि हुई। कक्षा तीन से कक्षा 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उमंग व उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य विनय चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
चांदपुर के भगवंत पब्लिक स्कूल और शकुंतला महाविद्यालय में धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा आदि त्योहारों पर भाषण, गीत, कविताएं प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य हरविंदर सिंह, सीनियर कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार, सब सीनियर कोऑर्डिनेटर हृदेश शर्मा, दिनेश कुमार आदि ने उत्सवों के महत्व पर प्रकाश डाला।