फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

नगीना। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 27वें वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह व प्रधानाचार्य पूर्णिमा सिंह ने फीता काटकर किया। बच्चों ने स्वागत गीत गाया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के 50 मीटर दौड़ में अफ्फान, प्रिंस व रिहान, बालिका ग्रुप में लायबा नूर, सायमा व अक्शा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में साईम अंसारी, मोहम्मद शायान व सुफियान, 100 मीटर बालिका रेस में मरियम, सुमैया व बरीरा ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। मेंढक रेस में अब्दुल्लाह शमसी व प्राची प्रथम स्थान पर रहे। 200 मीटर रेस में नितेश व अलीना प्रथम स्थान पर रहे। स्पून रेस में आयुषी व मंतशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। कट्टा रेस में नितेश, मोहम्मद साकिब व मोहम्मद जैद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य पूर्णिमा सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें