अफजलगढ़। गांव भवानीपुर जिक्रीवाला के कंपोजिट विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ ग्राम प्रधान फरीदा खातून ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में भवानीपुर, शिवपुरी, कासमपुरगढ़ी, पुक्खेवाला, सीरबासुचंद, मानियावाला व त्रिलोकी आदि विद्यालयों ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में अल्ताफ प्रथम व तैयब द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में आलिया प्रथम व रूमेशा द्वितीय रहीं। लंबी कूद में रिहान प्रथम व रमन द्वितीय, गोला फेंक में रिहान प्रथम व रमन द्वितीय स्थान पर रहा। चक्का फेंक में रिहान प्रथम व रमन दितीय और 400 मीटर दौड़ में अरबाज प्रथम व रिंकू द्वितीय स्थान पर रहा। शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, नोडल शिक्षक अबरार हुसैन, सबील अहमद, गिरिराज सिंह, संजीव कुमार , मुकुल प्रजापति, पुष्पा देवी, जितेन्द्र कुमार, अनीस अहमद, मूलचन्द्र और अंशुल आदि का सहयोग रहा।