फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मंडल की दौड़ प्रतियोगिता में भी मेजबानी करेगा बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मंडलीय खेल कूद प्रतियोगिताएं बिजनौर में हो रही है। बिजनौर में मंडल के पांचों जनपदों के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं दौड़ेंगे। ये प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में होगी। अफसरों के अनुसार पहले जनपद स्तरीय प्रतियोगिता होंगी। ये प्रतियोगिता 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक होंगी। प्रतियोगिता के विजेता मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय प्रतियोगिता भी नेहरू स्टेडियम में 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक होंगी। बिजनौर जनपद को खेलों में मेजबानी करने का अवसर मिला है। मंडलीय व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं नवंबर माह तक होंगी। गौरतलब है कि जनपद में पांच दिवसीय हुई 67वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिजनौर ही अन्य जनपदों के छात्र खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। इससे छात्रों में खेलों के प्रति रूचि बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें