फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। विज्ञान और गणित विषय की प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के मॉडलों की मुख्य अतिथियों और शिक्षकों ने खूब सराहना की।
निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारतीय गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन के जन्मदिवस पर आयोजित विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने फीता काटकर किया। एसडीएम ने विद्यार्थियों को करियर बनाने के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य ब्रजपाल सिंह, प्रबंधक पंकज कुमार, अध्यक्ष अजय सिंघल, विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. एलएस बिष्ट, कपिल गर्ग की उपस्थिति में मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू एरा एकेडमी लाहक कलां में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने विद्यालय की अध्यक्ष अजरा खातून, प्रबंधक अजर हसन, प्रधानाचार्या जैनब कशिश की उपस्थिति में प्रदर्शनी में पर्यावरण, मानवीय अंगों और पार्क सहित जीव जंतुओं आदि विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश कुमार, भाजपा नेता चौ. ईशम सिंह, सहदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें