धीरज का स्वर्णपदक के लिए हुआ चयन
धामपुर। पृथ्वीराज चौहान इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी चकराजमल के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि उनके कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर एमए (समाजशास्त्र) में छात्र धीरज कुमार ने 72.89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रथम स्थान आने की वजह से छात्र धीरज कुमार का चयन 29 दिसंबर को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक के लिए हुआ है। उधर, धामपुर डिग्री कॉलेज धामपुर के प्राचार्य डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके कॉलेज में एमकॉम में ऋषभ मित्तल ने 71. 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। बीएड में भूमिका चौहान ने 82.35 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज टॉप किया है। कॉलेज के चेयरमैन जगदीश चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुुख मालती चौहान, प्रबंधक राजीव चौहान और विभाग अध्यक्ष एमपी सिंह त्यागी ने सभी विद्यार्थियों शुभकामनाएं दीं।