चांदपुर। एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर के इंटर के छात्र मोहम्मद साकिब पुत्र शाकिर हसन ने 93 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। असद कमाल पुत्र राशिद कमाल ने 89 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय वहीं हाईस्कूल में अब्दुल अन्नान ने 86.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, मोहम्मद अर्श ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर हाईस्कूल का 76.44 प्रतिशत व इंटर का 89.02 प्रतिशत रिजल्ट रहा। हाईस्कूल में अक्षय कुमार ने 82 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, ऋतिक कुमार ने 78.17 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, रोनक कुमार ने 78 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय, इंटर में राजीव कुमार ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, अजय कुमार ने 91.8 प्रतिशत लेकर द्वितीय व मानव कुमार ने 80 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा व स्टाफ ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज फीना में यूपी बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में जियांशी राजपूत ने 89.16 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, वंशिका चौहान ने 85.83 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, ईशिका चौहान ने 84.16 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंटरमीडिएट में निखिल राजपूत ने 90.40 प्रतिशत लेकर प्रथम, रजित कुमार ने 87.40 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व पवन कुमार ने 86.60 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
वैदिक कंया इंटर कॉलेज चांदपुर के हाईस्कूल में इलमा परवीन ने 86 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, लवी कुमारी ने 84 प्रतिशत के साथ द्वितीय व फोजिया ने 82 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान, इंटर में नूर फातिमा 86 प्रतिशत के साथ प्रथम, सुमैया ने 81 प्रतिशत लेकर द्वितीय व आशी ने 79.6 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
आरएसएम इंटर कॉलेज रतनगढ़ में दसवीं कक्षा में आशुतोष राजपूत ने प्रथम, खुशी खातून ने द्वितीय, तनु रानी ने तृतीय स्थान तथा इंटरमीडिएट में सोनम कुमारी ने प्रथम, दिवाकर कुमार ने द्वितीय व जैनब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील ढाका ने उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।