फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
चांदपुर में द हेजलमून स्कुल में आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

चांदपुर। द हेजलमून स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को दो दिवसीय स्किल्स एंड थ्रिल्स पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य समापन हुआ। समारोह को दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके अंतर्गत एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर स्कोलरशिप के विजेताओं को स्कूल के प्रबंधक अरविंद मित्तल, शक्ति अनिरुद्ध मित्तल, शिखी मित्तल, प्रधानाचार्या रूचि शर्मा ने पुरस्कृत किया। समारोह में 200 से अधिक बच्चों को स्कालरशिप एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। समारोह का दूसरे चरण में स्कूल के नन्हे कलाकार कार्यक्रम के विजेता बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 1 से 3 वर्ष की आयु के बच्चों ने 16 फरवरी के दिन फैशन शो में तथा 3 से 5 वर्ष के बच्चों ने फैंसीड्रेस शो में हिस्सा लिया था। स्कूल प्रबंधक अरविंद मित्तल ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए स्कूल इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करता रहेगा। प्रधानाचार्या रूचि शर्मा ने स्कूल प्रबंधन, अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें