छात्राओं ने एसडीएम को दो हजार मास्क और सैनिटाइजर सौंपे
धामपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना एसबीडी महिला महाविद्यालय प्रथम और द्वितीय इकाई की छात्राओं ने दो 2000 मास्क, 100 बिस्कुट के पैकेट, 100 साबुन, 100 सैनिटाइजर एसडीएम धीरेंद्र सिंह को सौंपे। छात्राओं ने 20 मार्च से निरंतर वीडियो, पोस्टर ,कविता, गीत व नाटिका व अन्य जन जागरूकता का संदेश दिया। मुस्कुराएगा इंडिया शीर्षक पर जागरूक किया। इस अवसर पर सिमरन कपूर, आरजू, खुशी, दीपाली चौहान, ममता सैनी, रुपा रानी, स्वाति सैनी, मुद्रिका, वैशाली सैनी रही।