नजीबाबाद। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत नजीबाबाद तहसील के 63 विद्यार्थियों के दल ने ऐतिहासिक स्थल हस्तिनापुर का शैक्षिक भ्रमण किया।
शैक्षिक भ्रमण दल प्रभारी एआरपी मोबीन हसन के नेतृत्व में रवाना हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों के दल को बीईओ प्रीति पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैक्षिक भ्रमण में नजीबाबाद ब्लॉक से 33 और किरतपुर ब्लॉक से 30 विद्यार्थी हस्तिनापुर के लिए रवाना हुए। मोबीन हसन ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, ऐतिहासिक स्थलों के प्रति जागरूक करना और विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को रौचक बनाना है। शैक्षिक भ्रमण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नजीबाबाद, जूनियर हाईस्कूल भनेड़ा, जूनियर हाईस्कूल हुसैनपुर, जूनियर हाईस्कूल शाहपुर समेत किरतपुर क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए।
भ्रमण दल में एआरपी अजहर जमाल, आदेेश कुमार, शिक्षक शहनाज जबी, आबिद हुसैन, राजेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, नैन सिंह, मीनाक्षी जैन आदि शामिल रहे।