विद्यार्थियों ने लोकगीतों पर किया नृत्य
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वार्षिकोत्सव मनाया। देशभक्ति और लोकगीतों पर नृत्य से विद्यार्थियों से समा बांध दिया। प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
मुख्य अतिथि रनवीर सिंह (रीजनल ऑफिसर सीबीएसई देहरादून) ने प्रेजीडेंट वर्क्स केपी सिंह, प्रबंधक सुदर्शन सिंह शेखावत के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में बुंदकी क्षेत्र में शिक्षा का दीपक जलाकर क्षेत्र को रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और देश के विकास में अपना योगदान देने की सलाह दी। नाटक, हास्य नाटक, लोक नृत्य और कठपुतली कला के प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भांगड़ा नृत्य से पंजाब की धरती का रंग बिखेरा। विद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक एसएस शेखावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
निशा, स्पर्श सिंह चुने बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय ने स्कॉलरशिप अवार्ड, बेस्ट प्लेयर ऑफ ईयर, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ ईयर और ट्रॉफी चैंपियन की घोषणा की। खो-खो में शगुन सिंह, बास्केट बॉल में अनुज तिवारी, बैडमिंटन में सूर्यांश बदोनी, नवनीत कौर, शतरंज में राघव अग्रवाल व संजोली मंगल, फुटबॉल में रक्षित भट्ट, किक्रेट में करन सिंह शेखावत ने बाजी मारी। एक्टिविटी और स्पोर्ट्स में पटेल हाउस, अकॉडमिक में विवेकानंद और बेस्ट हाउस ऑफ द ईयर में पटेल हाउसे को चुना गया। निशा राजपूत व स्पर्श सिंह को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। कक्षा तीन से लेकर कक्षा 12 तक के 18 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई।