फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित
विज्ञापन

चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में लिंक मार्ग पर पुल निर्माण, अधिग्रहीत जमीन की पैमाइश तथा पेयजल आपूर्ति को चालू करने को लेकर किसानों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन स्थगित हो गया। एसडीएम हिमांशु वर्मा के आश्वासन पर किसान धरने से उठ गए।
गांव पृथ्वीपुर में किसानों का अपनी मांगों को लेकर दस दिन से धरना चल रहा था। धरने पर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम के आश्वासन पर भी किसानों ने धरना समाप्त करने के लिए राजी नहीं हुए। धरने पर पहुंचे उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा ने किसानों की समस्याओं को सुनकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू लोकशक्ति के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह काकरान, राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिला महासचिव छतरपाल सिंह तोमर ने गांववासियों से बात कर धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिला महासचिव छतरपाल सिंह की अध्यक्षता व भाकियू (लोकशक्ति) के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह काकरान के संचालन में चले धरने पर मुख्य अतिथि चौधरी वीर सिंह सहरावत जिला अध्यक्ष भाकियू लोकशक्ति, राकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, राकियू तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह, भाकियू लोकशक्ति राष्ट्रीय महासचिव पदम सिंह, भाकियू प्रदेश महासचिव सतवीर सिंह, जिला सचिव योगेंद्र तोमर, मंगल सिंह, ओमकार सिंह, मुकेश सिंह, गजराज सिंह, विजेंद्र प्रधान, अनुज, अमरीश, डॉ. गौरव, राजवीर, प्रशांत, मुकुल, रोहित, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें