फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का धरना समाप्त, सात को मुजफ्फरनगर जाने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू का कलक्ट्रेट में चल रहा धरना तीसरे दिन समाप्त हो गया। अफसरों ने किसानों को 130 करोड़ रुपये का भुगतान दीपावली से पहले कराने तथा किसानों पर बिजली से जुड़े मुुकदमों में निष्पक्ष जांच कराने का आश्चासन दिया। बाकी विभागों से जुड़ी समस्याओं के भी समाधान का आश्वासन दिया। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त करने की घोषणा की। सात को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने की बात कही गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सोमवार से भाकियू का धरना चल रहा था। किसानों ने करवाचौथ का पर्व भी यहीं मनाने की घोषणा की थी। किसानों ने कलक्ट्रेट में पूजन के लिए एक अस्थायी आवास भी बना लिया था। वरिष्ठ कार्यकर्ता मूला सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया था। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह की पत्नी निगम चौधरी भी कलक्ट्रेट पहुंच गईं। दोपहर को किसानों के धरने में काफी भीड़ रही और सभी ने वहां खाना खाया। शाम को तीन बजे एडीएम प्रशासन से किसानों की वार्ता हुई। वार्ता में अन्य विभागों के अफसर भी मौजूद रहे लेकिन वार्ता विफल हो गई।
इसके बाद डीएम रमाकांत पांडेय ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। मंडल महासचिव अतुल कुमार के अनुसार डीएम ने दीपावली से पहले 130 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान कराने तथा बिजली विभाग के गलत मुुकदमे वापस कराने का आश्वासन दिया है। बाकी विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी त्वरित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है।
विज्ञापन

युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि अफसरों के आश्वासन से किसान संतुष्ट नहीं हैं लेकिन जिले की समस्याओं का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि सात नवंबर को किसान मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में सरकार को ललकारेंगे। बताया कि वहां गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने, तीन कृषि अध्यादेश वापस कराने, गन्ना भाव बढ़ाने के लिए आंदोलन करेंगे। जिले के किसान भी बड़ी संख्या में वहां जाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अतुल कुमार, संदीप त्यागी, रामौतार सिंह, होशियार सिंह, नसीम, धीर सिंह बालियान, सुनील प्रधान आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें