फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश निराश्रित छोड़ने वालों पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश निराश्रित छोड़ने वालों पर सख्ती
विज्ञापन

बिजनौर। निराश्रित घूम रहे गोवंश की सुरक्षा व भरण पोषण के लिए डीएम ने सभी एसडीएम व अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है। निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने को कहा है। साथ ही पशु छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
गोवंश संरक्षण के लिए जिले में करीब 20 करोड़ रुपये से गौशालाएं बनाई गई हैं। गोकशी बंद होने के चलते किसान अपने अनुपयोगी गोवंश को खुले में छोड़ रहे हैं। इन गोवंश को गौशालाओं में रखा जा रहा है। लेकिन निराश्रित गोवंश की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों में गोवंश छोड़े जाने से किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने गोवंश से जुड़ी इस समस्या को बृहस्पतिवार को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है। डीएम रमाकांत पांडेय ने सभी एसडीएम, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी व नगर पालिका व पंचायतों के ईओ को पत्र लिखा है। निर्देश दिए हैं कि निराश्रित गोवंश घूमने की शिकायत सामने आती रहती हैं। इससे सड़क हादसे होने की संभावना बनी रहती है और किसानों को भी काफी परेशानी होती है। साथ ही कुछ पशुपालकों द्वारा जान बूझकर गोवंश को छोड़ने की शिकायत मिलती रहती हैं। डीएम ने निर्देश दिया है कि निराश्रित गोवंश को तत्काल सुरक्षित करना सुनिश्चित करें। जो पशुपालक गोवंश को छोड़ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। तीन दिन के अंदर सभी अधिकारियों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें