बिजनौर। जिले अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आंधी व बारिश से बिजली क्षेत्र में तबाही मचाई थी। तेज आंधी से जिलेभर में 3305 बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हुए थे। आंधी से 70 किमी लंबे बिजली के तार आंधी से नष्ट हुए थे। इस क्षेत्र में 440 वोल्टेज से लेकर 33 हजार केवी की लाइन टूट गई थी। आंधी आए करीब 12 दिन बाद भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुचारू नहीं हुई। नूरपुर, चांदपुर, धामपुर स्योहारा क्षेत्र में अभी भी 100 से ज्यादा निजी एवं सरकारी नलकूपों की लाइन सही नहीं हुई। इस कारण 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल सिंचाई से वंचित है। किसान नलकूपों के खंभे व लाइन सही कराने के लिए ऊर्जा निगम के चक्कर लगा रहे हैं।
खंभे नहीं मिल पा रहे
जनपद से आंधी, बारिश से चांदपुर, नूरपुर, स्योहार आदि क्षेत्र में सर्वाधिक बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। किसानों का कहना है कि 440 केवी लाइन अभी क्षतिग्रस्त है। खंभे नहीं मिलने से लाइन सही होने में देरी हो रही है।
चांदपुर, नूरपुर क्षेत्र इतना हुआ था नुकसान
-चांदपुर डिविजन - कुल 33 केवी फीडर- 10 फीडर हुए सुचारू - एक फीडर की बिजली आपूर्ति बंद
-चांदपुर डिविजन - 11 केवी कुल 64 फीडर - 30 फीडर सुचारू - 30 फीडर बंद
नूरपुर डिविजन - 33 केवी के कुल 13 फीडर, 12 फीडर की सुचारू, एक फीडर अभी बंद
नुरपूर डिविजन - 11 केवी के कुल 68 फीडर - 26 फीडर सुचारू हुए - 42 फीडर की बिजली बंद
धामपुर क्षेत्र में 14 नलकूप बिजली नहीं आने से बंद, किसान परेशान
धामपुर। क्षेत्र में 214 सरकारी नलकूप है। इनमें 12 से अधिक नलकूप विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत यांत्रिक कमी के कारण खराब पड़े हैं। नलकूप नहीं चलने से भीषण गर्मी फसलों की सिंचाई न होने से किसान परेशान है। इन नलकूपों से करीब पांच हजार बीघा से ज्यादा जमीन सिंचाई के अभाव में सूखने के कगार पर है। भाकियू अराजनैतिक जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा का कहना है कि इन दिनों फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है। सरकारी नलकूप पिछले काफी समय से ठप हैं। किसान गजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की निरंतर अनदेखी की जा रही है। यहां पर करीब 12 से ज्यादा नलकूप ठप है। पांच हजार बीघा से ज्यादा कृषि क्षेत्रफल की फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं।
सब डिवीजन के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों के लगाए गए आरोप गलत हैं। जो नलकूप बंद है, उन्हें सही कराए जा रहे हैं। पिछले दिनों आंधी तूफान के कारण बिजली की लाइन टूट से समस्या आई है।
चांदपुर, नूरपुर आदि क्षेत्र में अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है। कुछ फीडर नलकूपों के कहीं बाधित है। एक दो दिन में वह भी सही कराकर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
-उदय प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता बिजनौर।