फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: धामपुर - कब्रिस्तान के बीच डाली जा रही पाइप लाइन का कार्य रुकवाया

Mon, 20 Feb 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बगदाद अंसार में ग्रामीणों के साथ वार्ता करते नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव
विज्ञापन
- गांव बगदाद अंसार में अधिकारियों ने गांव के दोनों पक्षों को बैठाकर विवाद को निपटाने का किया प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो आठ
धामपुर। एसडीएम के आदेेश पर गठित टीम ने सोमवार को गांव बगदाद अंसार जाकर जल निगम की ओर से कब्रिस्तान की जमीन में पाइप लाइन बिछाए को लेकर ग्रामीणों के बीच पैदा हुए विवाद को खत्म करने का प्रयास किया। नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने कहा कि गलत हुए सर्वे के आधार पर पाइप लाइन नहीं बिछेगी।
जल निगम की ओर करीब साढ़े सात लाख रुपये की लागत से गांव बगदाद अंसार में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। गांव में विवाद तब हुआ जब गांव के प्रधान नसीमुद्दीन ने राजस्व और जल निगम के अधिकारियों को गुमराह कर गांव में स्थित कब्रिस्तान के बीच से सर्वे करा पाइप लाइन को बिछाने का प्रयास किया। जैसे ही जल निगम के अधिकारियों ने जेसीबी से कब्रिस्तान में खोदाई कराई तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख एसडीएम ने काम को रुकवाकर जांच के लिए टीम का गठन कर दिया। सोमवार को नायब तहसीलदार के निर्देशन में टीम ने गांव में जाकर दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर समाधान कराने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। प्रकरण के हस्तक्षेप के बाद भी खत्म न होने पर नायब तहसीलदार ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जब तक मामले का समाधान न हो, तब तक गांव में अन्य स्थान पर पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दें। टीम में जलनिगम के अधिकारी नीतीश कुमार, विनीत कुमार, कानूनगो धर्मेंद्र पाठक, लेखपाल धीरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


खेतों में कॉलोनी काटना चाहता है ग्राम प्रधान
गांव के जफर, हसीबुर्रहमान आदि का कहना है कि प्रधान कब्रिस्तान के भीतर से पाइप लाइन बिछाने को इसलिए जोर लगा रहा है, जिससे यहां पर स्थित प्रधान के खेतों की कीमत आसमान छू ले। क्योंकि पाइप लाइन बिछने के बाद खेतों की कीमत कई गुना बढ़ जाएगी। प्रधान की मर्जी खेतों की जमीन में कॉलोनी काटने की है। हालांकि प्रधान नसीमुद्दीन ने लगे आरोपों में गलत बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें