फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़वान में दो पक्षों में पथराव, छह घायल

विज्ञापन
मोहल्ला बाड़वान में पथराव के बाद घायल व्यक्ति। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बाड़वान में दो पक्षों में पथराव, छह घायल
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। मोहल्ला बाड़वान में शराब पीने को लेकर दो पक्षों में झगड़े के बाद पथराव हुआ। दोनों पक्षों के छह युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एसएसआई अनुज कुमार तोमर ने बताया कि रविवार देर शाम करीब आठ बजे दो समुदाय के युवक जुआ खेलने के बाद शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान उनमें झगड़ा हो गया और कुछ ही देर के बाद आपस में पथराव हो गया। दोनों पक्षों के छह युवक घायल हो गए। घायलों में राकेश और ललित को काफी चोट आई है। ललित सैनी और सलीम ने रिपोर्ट कायम कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मोहल्ले में जुएबाजी होती रहती है। कई बार पुलिस को अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मोहल्ले में झगड़े होते रहते हैं। सीओ से कार्रवाई करने की मांग की है।

मोहल्ला बाड़वान में पथराव के बाद घायल व्यक्ति।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें