फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में पथराव और चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पौटी में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव और लाठी डंडे चले। संघर्ष में एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को मेरठ ले जाया गया है।
विज्ञापन

गांव पौटी में बृहस्पतिवार शाम कबूतर उड़ाने पर लगी शर्त को लेकर एक मोहल्ले के बच्चों के बीच मारपीट हो गई। उस समय मामला निपट गया, लेकिन रात करीब आठ बजे बच्चों के परिजन इसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। झगड़े में एक पक्ष के रियासत व दूसरे पक्ष के नसीम, तसलीम, सलमान और बाबू के अलावा नसीम की 10 साल की बच्ची अर्शी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रियास व नसीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि रियासत की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ ले जाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें