चक्कों में आग लगने के बाद ख्रड़ा मालगाड़ी का डिब्बा
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही रनथ्रू फूड ग्रेन मालगाड़ी के एक्सिल से धुआं निकलने लगा। फजलपुर स्टेशन के निकट जैसे ही मालगाड़ी पहुंची तभी अचानक एक डिब्बे का हॉट एक्सिल हो गया। तेज धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। लगभग चार किलोमीटर दूर नजीबाबाद स्टेशन पहुंचते ही पहले से ही तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से हॉट एक्सिल से निकल रही आग बुझाई। मालगाड़ी के नजीबाबाद स्टेशन पहुंचते ही कैरिज एंड वैगन विभाग प्रभारी शीशपाल के नेतृत्व में मालगाड़ी डिब्बा चेक किया गया। रोलर बियरिंग में तकनीकी खराबी होने से डिब्बा हॉट एक्सिल हो जाने की पुष्टि होने जाने के बाद कैरिज एंड वैगन विभाग ने मालगाड़ी से डिब्बा अलग करने की स्टेशन को सलाह दी।