फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर के प्रकोप से ठहरा जनजीवन

Sat, 10 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में छाए घने कोहरे के बीच से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर मेंं पूरा जिला घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप में जकड़ा हुआ है। घने कोहरे से जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। शीतलहर चलने के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। ट्रेनों और बसों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को आवागमन के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्री ठिठुरते हुए नजर आ जाएंगे। बाजारों में दुकान देरी से खुल रही हैं और जल्दी बंद हो रही हैं। अधिकतम तापमान और न्यूनतम 11 डिग्री रहा। 
विज्ञापन

शीतलहर ने कोहरे के प्रकोप को और बढ़ा दिया है। इस पूरे हफ्ते घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वाहन चालक सुबह भी कोहरे में वाहनों के हेडलाइट जलाकर अपनी मंजिल को तय करते हैं। कोहरे में कुछ भी नहीं दिखाई पड़ने के कारण स्कूली बच्चों की मुसीबत सबसे ज्यादा बढ़ गई है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्कूलों का समय परिवर्तित करने की मांग की है। सर्दी का सितम हर रोज बढ़ने के बाद भी नगर पालिकाओं ने रैन बसेरों और अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है। बाजारों में रौनक गायब हो गई है। लोग घरों में अधिक समय व्यतीत करने के लिए मजबूर हैं।  
ठंड बढ़ने से शुगर मिलों में भी किसान रात के बजाए दिन में ही ज्यादा जा रहे हैं। इसलिए मिलों में दिन के समय किसानों की भीड़ उमड़ रही है। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होती जा रही है। नगीना स्थित मौसम अनुसंधान वेधशाला के प्रेक्षक डॉ. आरके शर्मा के मुताबिक अभी कोहरे का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें