‘आत्मनिर्भरता के लिए बढ़ाएं कदम’
नजीबाबाद। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निडर होकर आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी।
ग्राम पंचायत जालाबपुर गूदड़ के परिषदीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दो युवतियों को कन्यादान योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत की ओर से मशीन दी गई। संगोष्ठी में महिलाओं को पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित वातावरण देने के प्रति आश्वस्त किया गया। ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में परिषदीय स्कूल के भवन और उत्तम शैक्षिक व्यवस्थाओं की सराहना की गई।