पुलिसकर्मी सहित 18 और संक्रमित
बिजनौर। नजीबाबाद थाने के एक पुलिसकर्मी सहित जिले में 18 लोग और कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 2426 लोगों की रिपोर्ट नेगेेटिव आई है। नए मरीजों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3352 हो गई है। इनमें से अब तक 3168 लोग ठीक हो चुके हैं। 49 मरीजों की अब तक मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 135 रह गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 61 हजार 319 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ ने बताया कि रविवार को नजीबाबाद थाने का एक पुलिसकर्मी, धामपुर के मोहल्ला बाड़वान, स्योहारा थाने के बाद सफियाबाद, ग्राम छोइया नंगली, नजीबाबाद तहसील के गांव बड़ी ज्वाली, ग्राम रायपुर, किरतपुर के मोहल्ला चौहानान, बिजनौर की हेमराज कॉलोनी से चार चार लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।