बिजनौर में सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक लेते राज्य निगरानी अधिकारी
बिजनौर। सीएमओ कार्यालय में शनिवार के राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रमों की गतिविधियों पर व्यय सहित विस्तार से चर्चा की गई।
शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने एसआरएनए, एनवीएचसीपी, एनपीसीसीएचएच, आईएचआईपी और यूडीएसपी पोर्टल पर डाटा एंट्री करने पर अधिक जोर दिया। बैठक में हेपेटाइटिस रोगियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में गहन चर्चा की। डॉ. अली शाकिर ने हेपेटाइटिस अभियान की जानकारी दी। डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने मंडलीय सर्विलांस अधिकारी-मुरादाबाद डॉ. नवीन रस्तोगी से मंडल में दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान को बेहतर चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने एमओआईसी सहित सभी चिकित्सा अधीक्षकों को कार्यक्रम बेहतर ढंग से चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. पीआर नायर, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, डॉ. राहुल, डीएमओ मंजूषा गुप्ता आदि मौजूद रहे।