फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता में 10 मंडलों की टीम ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

- डीएम और एसपी ने फीता काटकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।

तीन दिवसीय सीनियर वर्ग प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुरादाबाद, अयोध्या, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, प्रयागराज, लखनऊ मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया। बिजनौर और गाजियाबाद जिले की टीम भी शामिल रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसपी नीरज कुमार जादौन ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में ब्रिजराज यादव ने पृथ्वीजीत सिंह को 30-5 से हराया। अभिषेक कुमार ने तान्या यादव को हराया। अर्जुन जायसवाल ने अमोग नारुला को हराया। दिव्यांश प्रताप सिंह ने अमन कुमार को 30-29 से मात दी। इसके अलावा हर्ष ने अनमोल, अभिनव ने अनय, आदर्श ने अंश सैनी, लखनऊ के निखिल वर्मा ने बिजनौर के तनिष्क गहलौत को हराया। करन तेवतिया ने हरमन को हराया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में सना सुल्तान ने अशिंका सिंह को 30-15 से मात दी। रश्मी सिंह ने तृषा, भावना यादव ने आराधना, मैत्री गर्ग ने आंचल, आकांक्षा ने जैसमीन, आंचल चौहान ने अदिति सिंह, पलक प्रिया ने निव्या यादव, कृष्टि ने आरोही तोमर को 30-04 से हराया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, रेफरी देवेंद्र कौशल, सलमान अहमद, दीपराज जैन, मनीष कुमार, धर्मेंद्र सिंह, अश्विंदर कौर, सुखविंदर सिंह, अरविंद अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें