फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू लोक शक्ति ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम संगीता को ज्ञापन सौंपते भाकियू लोक शक्ति के किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
‘प्रदेश सरकार किसान और मजूदर विरोधी’
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू लोकशक्ति ने तहसील में प्रदर्शन कर गन्ना मूल्य भुगतान सहित किसानों की समस्याओं के प्रति प्रदेश सरकार की उदासीनता पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के युवा जिलाध्यक्ष अर्पण चौधरी, जिला महासचिव अजय पाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान-मजूदर विरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम संगीता को सौंपा। आठ सूत्रीय ज्ञापन में भाकियू लोकशक्ति ने चीनी मिलों से समस्त गन्ना मूल्य भुगतान कराने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों को मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने, गन्ना मूल्य भुगतान होने तक बिजली बिल बकायादार किसानों के कनेक्शन न काटने, किसानों का पूरा कर्ज माफ करने तथा आगामी पेराई सत्र के मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। लोकशक्ति के प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष विपिन चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, किरतपुर ब्लॉक अध्यक्ष हितेश कुमार, सरदार दलजीत सिंह, हिमांशु सहरावत, विकास कुमार सहित अनेक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें