फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय योग शिविर का शुरू

विज्ञापन
बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में योग सिखते शहरवासी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चार दिवसीय योग शिविर का शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा संचालित चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। योग गुरू स्वामी रामदेव की शिष्या साध्वी देवादिति ने योग शिविर में पहुंचे नगरवासियों को योग कराया।
शुक्रवार को वर्धमान कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में चार दिवसीय योग एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिन पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से योग सिखाने आईं यशस्वी, तेजस्वी और साध्वी देवादिति ने नगर वासियों को योग कराया। साध्वी देवादिति शिविर में मौजूद लोगों को योग के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि योग करने से कई तरह की गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं तथा इससे मन और शरीर स्वस्थ रहता है। प्रतिदिन योग करने से मोटापा, डाइबिटीज, तनाव, अनिद्रा आदि समस्याओं से निजात मिल जाती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को नियमित रूप से योग करना चाहिए, चाहे थोड़े समय के लिए ही करें। इसके बाद आयुर्वेेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी श्रीदेवी एवं सह राज्य प्रभारी नीलम के सानिध्य में नगर वासियों को निशुल्क आयुर्वेेदिक चिकित्सा परामर्श दिया गया। भारी संख्या में नगरवासी स्वास्थ्य लाभ लेने शिविर में पहुंचे। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से आयोजित योग एवं चिकित्सा शिविर 11 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक योग और साढ़े सात से दस बजे तक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में संयोजक शूरवीर सिंह, बीआर पाल, तिलका देवी, रंजना हरित, राम सिंह, संजीव डवास, भारत सिंह पाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें