फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - इमरजेंसी में भी मरीजों की देखभाल करेंगी स्टाफ नर्स

Thu, 27 Apr 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अभी तक वार्ड में ही ड्यूटी करती थीं स्टाफ नर्स, इमरजेंसी में ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा रोस्टर
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में धीरे-धीरे बदलाव किया जा रहा है। अब इमरजेंसी में भी स्टाफ नर्स ड्यूटी करेंगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्राचार्या ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी तक स्टाफ नर्स केवल वार्ड में ही ड्यूटी करती थीं। इमरजेंसी में ड्यूटी करने के लिए स्टाफ नर्स का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है।

जिला संयुक्त अस्पताल को महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में संबद्ध कर दिया गया है। जिसके बाद से मेडिकल अस्पताल की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के हिसाब से समितियां बनाई जा रही हैं। अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। इसी बीच अब मेडिकल कॉलेज के हिसाब से ही स्टाफ नर्स का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है। मेडिकल अस्पताल में वर्तमान में 40 स्टाफ नर्स कार्यरत हैं। इनमें 11 कोविड स्टाफ नर्स, दो अटैचमेंट वाली स्टाफ नर्स शामिल हैं। स्टाफ नर्स की संख्या के अनुसार ही इमरजेंसी में ड्यूटी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन::
इमरजेंसी में भी स्टाफ नर्स की जरूरत पड़ती है। जिला अस्पताल होने की वजह से अभी तक स्टाफ नर्स इमरजेंसी में ड्यूटी करती थीं। मगर अब से स्टाफ नर्स भी इमरजेंसी में ड्यूटी करेंगी। इसके लिए स्टाफ नर्स का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें